CM गहलोत बोले केन्द्र सरकार टिड्डी दल के जैसे ईडी का उपयोग कर रही है, हम डरेंगे नहीं
जयपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा है. इसको लेकर CM गहलोत ने कहा कि मेरे बेटे या PCC चीफ का सवाल नहीं है. इन्होंने पूरे देश में आतंक मचा रखा है। छत्तीसगढ़ में तो लोगों ने फैमिली शिफ्ट कर दी हैं। हमने कल दो गारंटी की घोषणा की. यह चाहते नहीं हैं हम महिलाओं, पिछड़ों के लिए कुछ करें।
CM गहलोत ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को कोई नोटिस नहीं दिया गया। CM ने कहा कि डोटासरा के यहां छापा मायने रखता है। वह किसान के बेटे हैं। उस व्यक्ति ने हमेशा किसानों और गरीबों की आवाज उठाई है। इसलिए इस मामले में उनके यहां रेड की गई है।
गहलोत ने कहा कि वैभव को कल नोटिस मिला और कहा कि एक दिन में आकर हाजिर हो जाओ। ये कोई मजाक चल रहा है। ईडी बीजेपी की ऐसी हालत खराब हो जाएगी. टिड्डी की तरह ईडी का प्रयोग कर रही है।
गजेंद्र शेखावत पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही
अशाेक गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि शेखावत के खिलाफ इथियोपिया में इन्वेंस्टमेंट की शिकायत हुई। एसओजी बार-बार रिक्वेस्ट कर रही है ईडी से कार्रवाई के लिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
सचिन पायलट ने कहा- भाजपा की घबराहट दिख रही है
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ईडी के छापों पर कहा कि इन छापों से हम डरने वाले नहीं हैं। इससे राजस्थान में भाजपा की घबराहट दिख रही है।
