MP में BJP दो सीटों पर शाम तक कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान

भोपाल. मप्र विधानसभा चुनाव के लिए इस वक्त नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रत्याशियों को नामांकन जमा करने के लिए 30 अक्टूबर तक हा ही वक्त है। उधर भाजपा प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से दो सीटों से गुना और विदिशा के लिए अब तक अपने प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। सियासी हलकों में ऐसी चर्चा है कि भाजपा इन दो सीटों के लिए गुरूवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। उधर भाजपा की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पहले ही तीन चरणें में सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
दो से तीन दिन में जारी कर सकती है घोषणा पत्र
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है लेकिन भाजपा इस मामले में पिछड गई है। ऐसी चर्चा है कि भाजपा अगले दो से तीन दिन में अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *