ईडी का छापा राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर, सीएम के बेटे वैभव को भी भेजा समन

जयपुर. राजस्थान में हुए पेपर ली के मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज सुबह राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर मारा है। इसके साथ ही सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ED ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FAMA) केस में समन भेजकर पूछताछ के लिये कॉल किया है। ED फिलहाल डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। ED की टीम डोटासरा के जयपुर के सिविल लाइंस में सरकारी आवास समेत सीकर स्थित निजी निवास पर भी पहुंची है। सूत्रों के अनुसार जयपुर में 3 और सीकर में 2 ठिकानों पर ED की छापेमारी चल रही है। छापों के बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा है कि ‘‘सत्यमेव जयते’’। वहीं, ED के छापे को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने दोपहर 12.30 बजे पत्रकार वार्ता बुलाई है।

ED की टीम डोटासरा समेत उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है। पेपरलीक को लेकर आज ED ने पहली डोटासरा के घर पर छापेमारी की है। दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ में केन्द्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद है। डोटासरा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी है। गोविंद सिंह डोटासरा उनके सीकर स्थित निवास पर मौजूद है। लगभग 9.30 बजे ED के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे पहले पोर्च में बैठकर ही उनसे पूछताछ की गयी और इसके बाद घर में बने ऑफिस में पूछताछ के लिये ले जाया गया।

कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी ईडी के छापे
महवा से निर्दलीय विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के ठिकानों पर भी ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीमें दौसा, जयपुर सहित कई जगहों पर हुड़ला के ठिकानों पर पहुंची हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तीन गाड़ियों से ईडी की टीम मंडावर रोड स्थित विधायक हुड़ला के आवास रामकुटी पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। हुड़ला के आवास के अंदर ही बने ऑफिस में ईडी ने दस्तावेज खंगाले।
वहीं, महवा में ही भरतपुर रोड पर मिस्त्री मार्केट में विधायक की होटल हुड़ला पार्क में भी ईडी की टीम पहुंची। उस वक्त विधायक होटल में ही मौजूद थे। दो गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम हुड़ला से पूछताछ कर रही है, साथ ही दस्तावेज खंगालने में जुटी है।जानकारी के अनुसार निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश के भाई हरिओम मीणा का पेपर लीक मामले में नाम सामने आया था। परीक्षा में डमी कैंडीडेट बैठाने पर जयपुर पुलिस ने करीब एक साल पहले गिरफ्तार किया था, वह फिलहाल जमानत पर चल रहा है।हुड़ला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, CA राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी ईडी ने छापे मारे हैं। सूत्रों के मुताबिक निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में हैं।
