आगरा से ग्वालियर के लिए निकली पातालकोट एक्सप्रेस में भडकी आग, 2 से ज्यादा कोच जलकर राख

पातालकोट एक्सप्रेस के दो जनरल डिब्बों में आगरा के पास आग लग गई। - Money Bhaskarग्वालियर. आगरा से ग्वालियर के लिए निकली पातालकोट एक्सप्रेस अभी कुछ ही किलोमीटर भांडई पहुंची थी कि तभी अचानक ट्रेन की जनरल बोगी में आग भडक गई। कुछ ही मिनट में यह आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दो लडके सभी का सामान निकाल रहे थे, अचानक उनके कपडों में आग लग गई जिससे और दहशत फैल गई। किसी तरह हम लोग ट्रेन से बाहर निकले हैं।

‘देवदूत’ बने यशपाल

आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में अचानक से आग लग गई. इस हादसे में 11 लोग झुलसे हैं. यात्रियों से खचाखच भरी दो बोगियों के अलावा यह आग और भी फैल सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन गेटनमैन यशपाल की सूझबूझ से 150 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया.


2 कोच पुरी तरह जले
पातालकोट एक्सप्रेस के एसच-5 कोच की 4 नंबर सीट पर सफर कर रहे दिलेर सिंह ने ग्वालियर स्टेशन पहुंचकर यह बात बताई। उन्होंने बताया कि आग में दो से ज्यादा कोच जलकर राख हो गए है। कुछ लोग घायल भी हुए है। वह दुर्ग एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे है। दुर्ग एक्सप्रेस में पातालकोट के 200 यात्री चढे होंगे।
आगरा से निकली 5 किलोमीटर पर हुआ तेज धमाका
दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से चली पातालकोट एक्सप्रेस मथुरा होते हुए आगरा पहुंची थी। आगरा से ट्रेन ग्वालियर के लिए निकली तो करीब 5 किलोमीटर दूर भांडई रेलवे स्टेशन के पास तेज धमाके के बाद आग लग गई। कोच में यात्रा करते लोगों में दहशत और भगदड मच गई। कुछ यात्री आग लगने पर ट्रेन से कूदकर घायल हो गए। ट्रेन को रोक्कर सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रेन की दो बोगी में आग लगने से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *