22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, PM मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

अयोध्या. 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को रामलला नये बने राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इकसी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। वहीं पीएम मोदी ने आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी से बुधवार को राम जन्म भूमि निर्माण समिति के सदस्य बुधवार को दिल्ली में मिले। यह मुलाकात शाम 5.15 बजे हुई। मुलाकात करने वालों में चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा, गोविद गिरी समेत 4 लोग शामिल रहे। इन्होंने पीएम मोदी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया था जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *