ग्वालियर की सराफा शॉप में चोर सोने-चांदी सहित नकदी समेटकर ले गए

ग्वालियर. सोने-चांदी की दुकान में छेद कर घुसे चोर जेवरात सहित नकदी समेटकर ले गए। ग्वालियर में अज्ञात चोरों ने एक सराफा शॉप में सेंध लगाकर नकदी सहित सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए। घटना बिलौआ थाना क्षेत्र के टीसीपी स्थित विशाल मार्केट की है। घटना का पता उस समय चला जब सुबह सराफा कारोबारी अपनी शॉप पर पहुंचे तो दीवार में छेद देखकर उनका दंग रहा गए। तभी उनका माथा ठनका, जब शॉप की जांच की तो पता चला कि चोर हाथ साफ कर गए। मामले का पता चलते ही कारोबारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑफ ज्वेलरी शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खागाल रही है जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
चोर जेवर सहित डीवीआर भी ले गए
पुलिस ने जब शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए डीवीआर तलाशा तब पता चला कि चोर जेवर-नगदी के साथ ही वहां पर लगा डीवीआर भी चोरी कर ले गए है।
सीसीटीवी से चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे पता चल सके कि चोर कितने थे और किस वाहन से आए या फिर लोकल चोर थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *