सायबर क्राइम विंग नेे फरियादी को 2 लाख 48 हजार रूपये करवाये वापस

ग्वालियर। आवेदक मनोज सिह बघेल ने शिकायती आवेदन पत्र दिया कि मेरे पास बैंक खाते की केबायसी अपडेट करने के नाम से एक अंजान नम्बर से लिंक आयी थी जिस लिंक पर मेने अपने बैंक की जानकारी उसमें फिल कर दी थी। जिसके कुछ समय बाद मेरे भारतीय स्टेट बैंक के खाते से सायबर फ्रॉड कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 248000 रुपये काट लिये गये।
डीएसपी अपराध षियाज़. केएम, डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार द्वारा सायबर क्राइम विंग की टीम को उक्त शिकायत पर सायबर क्राइम विंग की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन में उल्लेखित जानकारी के आधार पर बैंक व वॉलेट कंपनी से संपर्क कर आवेदक के खाते से निकले 248000 रूपये आवेदक के खाते में वापस कराये गये। आवेदक मनोज सिंह बघेल ने थाना क्राइम ब्रांच में उपस्थित होकर सायबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया।
आमजन के लिए सूचना
फोन पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई अनजान लिंक पर क्लिक न करे व कोई भी अंजान एप मोबाइल में डाउनलोड न करें और फोन पर बैक से सबंधित कोई भी जानकारी व ओटीपी शेयर न करें। सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल अपने स्थानीय थाना व 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
फरियादी के खाते से निकले 24800 रूपये को वापिस दिलवाने के लिये टीआई अमरसिंह सिकरबार, एसआई धर्मेन्द्र शर्मा आदि कड़ी मषक्कत करते हुए फरियादी के रूपये वापिस करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *