कांग्रेस से टिकट कटने के कुलदीप बसपा से बने प्रत्याशी

मुरैना. सुमावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिकरबार का टिकट बुधवार की सुबह पार्टी ने काट कर अजब सिंह कुशवाह को दे दिया। शासम को उनके बहुजन समाज पार्टी ने उसी विधानसभा से उम्मीदवारी की घोषणा हो गयी।
इस बात से स्पष्ट हो रहा है कि कुलदीप सिकरबार इस बात को भली भांति जानते थे कि कांग्रेस से उनका टिकट कटने वाला है। इसीलिये उन्होंने बसपा की आला कमान सुप्रीमो मायावती से बात करके रखी थी। दोपहर में उनके समर्थकों ने मुरैना शहर कांग्रेस पार्टी व कमलनाथ के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस का पुतला दहन किया तथा कांग्रेस पार्टी के झंडों की होली भी जलाई। शाम को बसपा द्वारा जारी सूची में उनका नाम सबसे ऊपर था।

जनता कहेगी तो हम लड़ेंगे चुनाव
इस मौके पर कुलदीप सिंह सिकरवार ने मीडिया से कहा कि पीसीसी के कमलनाथ ने उनके साथ बहुत गलत किया है। पहले उन्हे टिकट दिया और उसके बाद वापस ले लिया। उनके साथ अन्याय हुआ है। अब अगर सुमावली विधानसभा की जनता उनसे चुनाव लड़ने की कहेगी तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे।

पहले से पता था कुलदीप सिकरवार को

इस मामले में जो बात सामने आ रही है वह यह है कि कुलदीप सिकरवार को भली भांति पता था कि उनका टिकट काटकर अजब सिंह कुशवाहा को दिया जा रहा है। जबकि अजब सिंह कुशवाह पहले से ही बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने सूची जारी करते हुए कुलदीप सिंह सिकरवार का टिकट अजब सिंह कुशवाहा को थमाया, उधर चंद घंटे बाद ही कुलदीप सिंह का नाम बहुजन समाज पार्टी की सूची में सबसे ऊपर आ गया। जबकि इस समय अजब सिंह कुशवाहा द्वारा बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता लेने के मामले की कोई चर्चा नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *