ग्वालियर पूर्व से BJP प्रत्याशी मायासिंह ने किया नामांकन दाखिल

ग्वालियर. बुधवार 25 अक्टूबर को ग्वालियर पूर्व से भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रत्याशी मायासिंह समेत 3 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें एक निर्दलीय और एक बीएसपी प्रत्याशी है। ग्वालियर पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मंत्री माया सिंह ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। यहां उन्होंने कहा है कि वह मुन्ना उनसे नाराज नहीं है। यह मारे परिवार का मामला है हम आपस में बैठकर सुलझा लेंगे।
इससे पहले मायासिंह साल 2013 में चुनाव लड़ी थीं। जब जीतकर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बनी थी। 10 वर्ष पूर्व जब वह चुनाव लड़ी थी तो उनकी चल संपत्ति सवा करोड़ रूपये थी। लेकिन आज यह संपत्ति बढ़कर 3 करोड़ 15 लाख हो गयी है। जबकि उनके पति पूर्व विधायक की चल संपत्ति में सिर्फ 3 लाख रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
अभी तक सतीश सिकरबार और भारत सिंह कुशवाह भरा था नामांकन
मप्र विधानसभा चुनाव के लिये आचार संहिता लागू होने के बाद 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र भरने प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले दिन सिर्फ एक नामांकन पत्र भरा गया था। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को दुर्गानवमी के अवसर पर कांग्रेस से सतीश सिकरबार, भारतीय जनता पार्टी से भारत सिंह कुशवाह ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद मंगलवार को दशहरा की छुट्टी होने पर बुधवार को 3 नामांकन पत्र दाखिल किये है। जिसमें ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह, ग्वालियर ग्रामीण से आनंदसिंह कुशवाह रामायणी बसपा से और ग्वालियर विधानसभा से जितेन्द्र निर्दलीय ने नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में सबसे चर्चित नाम भाजपा प्रत्याशी माया सिंह हैं। इनके खिलाफ ग्वालियर पूर्व में कांग्रेस के सतीश सिकरबार है।

प्रत्याशी माया सिंह की कुल सम्पति साल 2023

सम्पत्ति का प्रकार माया सिंह (भाजपा प्रत्याशी) ध्यानेन्द्र सिंह (पति माया सिंह)
हाथ में कैश 1.10 लाख रुपए 1.40 लाख रुपए
बैंक, सोना (चल सम्पत्ति) 3 करोड़ 15 लाख 94 हजार 1 करोड़ 30 लाख 30 हजार
जमीन (अचल संपत्ति) 2 करोड़ 67 लाख 32 हजार 1 करोड़ 44 लाख 33 हजार

प्रत्याशी माया सिंह की कुल सम्पति साल 2013

संपत्ति का प्रकार माया सिंह (भाजपा प्रत्याशी) ध्यानेन्द्र सिंह (पति माया सिंह)
हाथ में कैश 20 हजार रुपए 25 हजार रुपए
बैंक, सोना (चल सम्पत्ति) 1 करोड़ 20 लाख रुपए 1 करोड़ 27 लाख
जमीन (अचल संपत्ति) 4 करोड़ 26 लाख 2 करोड़ 32 लाख

​​​​ग्वालियर दक्षिण, डबरा व भितरवार से एक भी नामांकन नहीं
ग्वालियर में नामांकन 21 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। अभी तक कुल 6 नामांकन दाखिल हुए हैं। जिनमें दो भाजपा, एक कांग्रेस, एक बसपा, एक SUCI (कम्यूनिस्ट) पार्टी, एक निर्दलीय है। इनमें से ग्वालियर विधानसभा में दो, ग्वालियर ग्रामीण में दो व ग्वालियर पूर्व विधानसभा में दो प्रत्याशी नामांकन भर चुके हैं। लेकिन ग्वालियर दक्षिण, डबरा व भितरवार विधानसभा में अभी तक एक भी नामांकन नहीं भरा गया है, जबकि यहां के प्रत्याशी नामांकन फार्म पहले ही दिन ले गए हैं।
30 अक्टूबर तक होंगे जमा नामांकन
21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। शेष नाम निर्देशन पत्र फार्म लेकर गए हैं। निर्वाचन की सूचना संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर जारी करेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिनों (24 अक्टूबर, 29 अक्टूबर) को छोड़कर 30 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 31 अक्टूबर को होगी। इसके बाद 02 नवम्बर 2023 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 17 नवम्बर को होगा और 3 दिसंबर को परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *