जेयू के छात्रों का भ्रमण दल अजंता की गुफाये और ताजमहल देखकर लौटा

ग्वालियर- जीवाजी विश्वविद्यालय (JU) के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला के छात्र/छात्राओं के दल 19 अक्टूबर को पाठ्यक्रम के अनुसार प्रायोगिक ज्ञान के लिए मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के रवाना हुआ जिसे कुलपति प्रो अविनाश तिवारी एवं डॉ पुष्पा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l जो 24 अक्टूबर को पूर्ण हुआ l यह भ्रमण प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया के निर्देशन में पूर्ण हुआ l इस भ्रमण के दौरान छात्रों ने एलोरा की गुफाए, दौलताबाद का क़िला, औरंगाबाद स्थित बीबी का मकबरा (छोटा ताजमहल), अजंता की गुफाए, भीम बैठका की शैल चित्रकला, भोजपुर का शिव मंदिर (जिसमे एशिया की सबसे ऊची शिवलिंग स्थापित है )
साँची में स्तूप, बौद्ध बिहार, अशोक का स्तंभलेख, गुप्त क़ालीन मंदिर , उदयगिरी की गुप्तक़ालीन गुफाए, विदिशा का यवन द्वारा स्थापित गरुड़ध्वज, कदवाया के कच्छपघात क़ालीन शैव मठ एवं मंदिर , महुआ का शिव मंदिर एवं तिरिही का मौहज माता मंदिर का अवलोकन किया जिसके माध्यम से छात्रों ने शैलोत्कीर्ण कला स्थापत्य, शैलचित्र कला , मूर्तिकला एवं प्रतिमा विज्ञान को समझा l इस शैक्षिणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को छात्रों को थ्योरी ज्ञान के साथ उन्हें प्रायोगिक ज्ञान प्रदान करना था l इस भ्रमण का विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) छात्रों द्वारा तैयार की जाएगी जिसे उन्हें प्रायोगिक परीक्षा(प्रैक्टिकल परीक्षा) के समय प्रस्तुत की जायेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *