कांग्रेस ने कुलदीप सिकरबार से टिकट छींन कर अजबसिंह कुशवाह को बनाया प्रत्याशी
मुरैना. कांग्रेस ने अपनी सूची में बदलाव करते हुए सुमावली विधानसभा से टिकट कुलदीप सिकरबार से छीनते हुए पार्टी ने बुधवार को वापिस अजबसिंह कुशवाह कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। इस घोषणा के बाद एक बार फिर से मुरैना की राजनीति में उथल-पुथल मच गयी है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही मुरैना की क्षत्रिय महासभा ने पत्रकारवार्ता आयोजित करके कांग्रेस के आलाकमान को चेतावनी दी थी कि अगर सुमावली से कुलदीप सिकरबार का टिकट वापिस लिया तो क्षत्रिय महासभा पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग में कांग्रेस का विरोध करेगी तथा बीजेपी के पक्ष में मतदान करेगी। लेकिन अगले ही दिन कांग्रेस पार्टी के अलाकमान ने कुलदीप सिकरबार से टिकट छीन कर पूर्व विधायक अजबसिंह कुशवाह को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया है।
बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
कांग्रेस का विरोध करने के बाद अजब सिंह कुशवाहा ने तुरंत बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी से सुमावली विधानसभा से उनके टिकट लेकर लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इसी बीच राजनीतिक गलियारों से खबर आने लगी कि कांग्रेस पार्टी अजब सिंह कुशवाहा को सुमावली विधानसभा से टिकट देकर लड़ाना चाह रही है। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने सूची जारी कर कुलदीप सिंह सिकरवार से टिकट वापस लेकर अजब सिंह कुशवाहा को थमा दिया तथा सूची जारी कर दी।
