पुलिस को चैकिंग में 11 चांदी और 3 लाख नगद जब्त
दतिया. विधानसभा चुनाव को लेकर कोतवाली थाना अंतर्गत राजगढ़ चौराहा पर मंगलवार की रात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मौके से 11 किलो चांदी जिसकी बाजार में कीमत 7.50 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है। चैकिंग में पुलिस ने 3 लाख से अधिक नगद कैस भी बरामद किया है। पुलिस को मिली सूचना पर कार्यवाही की है। पुलिस ने राजगढ़ चौेराहा से युवक विशाल पिता मनोज अग्रवाल निवासी छोटा बाजार को गिरफ्तार करते हुए आचार संहिता में उनके पास से अवैध तरीके से 11 किमी चांदी बरामद की है।
वही युवक से 3 लाख 69 हजार 5 सौ रुपए नगद जब्त की है। अरोपी से पूछताछ करने पर वो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और 11 किलो चांदी का बिल पेश नहीं कर पाया। पैसे को लेकर भी कोई रसीद नहीं दिखा सका। गौरतलब है कि आचार संहिता के दौरान सतर्क पुलिस टीमें एक के बाद एक कार्रवाई को अंजाम दे रही है। जगह-जगह नाके लगाकर या गश्त कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वही इस कार्यवाही को बीएसएफ, एसएएफ और एफएसटी ने अंजाम दिया है।
