सरकार ने खोला खजाना, 4500 करोड की सब्सिडी के साथ लगाई वादों की झडी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। सरकार की तरफ से किसानों की इनकम को बढाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे है। आर्थिक मदद से लेकर देशभर के किसानों को कई तरह की सब्सिडी का फायदा मिल रहा है। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पोषक तत्व आधारित सब्सिडी की दरों को मंजूरी दे दी है।
अनुराग ठाकुर ने दी जानकारी
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इंटरनेशनल कीमतों में उछाल के बीच रबी सत्र के लिए पीएंडके उर्वरकों पर 22,303 करोड रुपये की सब्सिडी मंजूरी की है।
पुरानी कीमतों पर मिलता रहेगा डीएपी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि किसानों को रियायती, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी साथ ही ग्लोबल लेवल पर कीमतों में बढोतरी के बाद भी किसानों को डीएपी पुरानी 1350 रुपये प्रति बैग के मूल्य पर मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *