कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, 4 की मौत

उज्जैन. हाई स्पीड कार ने दो अलग बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक पर दंपती थे चारों की इस हादसे में मौत हो गई। कार रोड से उतरकर पलट गई। इसे चलाने वाला घायल हुआ है। एक बाइक पूरी तरह जलकर कबाड हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे उन्हेल मार्ग पर भैरवगढ थाना इलाके में हुआ। भैरवगढ पुलिस ने बताया कि उन्हेल निवासी विनोद पिता रघुराम भैरवगढ से उन्हेल लौट रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। मुंशी खान, पत्नी जुबैदा के साथ्ज्ञ पारिवारिक कार्यक्रम से उज्जैन लौट रहे थे। विनोद ने पहले मुंशी की बाइक को टक्कर मारी इसके बाद एक अन्य बाइक को चपेट में ले लिया। दूसरी बाइक पर कुंडला निवासी जसवंत लखारा, पत्नी निर्माला के साथ जा रहे थे। कार से टक्कर के बाइ इनकी बाइक ने आग पकड ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *