MP में कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आज शाम लोगों को मतदान की शपथ दिलवाएंगे

मंडला. क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क पहुंचे हैं। सचिन पत्नी डॉ. अंजली तेंदुलकर के साथ कान्हा के मुक्की रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। वे यहां दो दिन रहेंगे। उन्होंने बुधवार सुबह जंगल सफारी की। सचिन को निर्वाचन आयोग ने 2024 के चुनाव के लिए नेशनल आइकॉन बनाया है। सचिन आज शाम 5.30 बजे मुक्की रेंज में पहुंचने वाले लोगों को मतदान की शपथ दिलवाएंगे।


सचिन तेंदुलकर पत्नी के साथ 24 अक्टूबर की दोपहर छत्तीसगढ़ के रायपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। सड़क मार्ग से वे कान्हा आए। सचिन के कान्हा में पहुंचने की खबर के बाद प्रशंसक मुक्की जोन पहुंच गए हैं। वे किसी भी तरह सचिन की एक झलक पाने को बेताब हैं। सचिन की सुरक्षा को लेकर मुक्की रेंज में कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सचिन दो दिन कान्हा नेशनल पार्क में रुकेंगे। यह सेल्फी जंगल सफारी के दौरान सचिन की सुरक्षा में तैनात वनकर्मी ने ली है। जिप्सी में पूर्व क्रिकेटर के साथ उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर बैठी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *