BJP ने बचे हुए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बचे हुए चार उम्मीदवारों का नाम शामिल है। भाजपा ने अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीरात धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 21 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि तीसरी लिस्ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *