दिग्विजय सिंह बोले, मैंने कमलनाथ से कहा था सपा को 4 सीटें दे दो

भोपाल. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए गठबंधन की बात बनते-बनते बिगड गई। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी तक कह दिया। वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने पल्ला झाडते हुए कह दिया कि छोडो अखिलेश-वखिलेश। इसी बीच मप्र में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बडा बयान सामने आया है।
क्हां बिगडी बात पता नहीं
वहीं जिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने क्या कहा मुझे नहीं पता कि उन्होंने कैसे कहा लेकिन किसी के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए। हां मैं इस बात को स्वीकार कर रहा हूं कि मेरे पास कमलनाथ जी ने अशोक सिंह को मेरे पास दीप नारायण यादव के नेतृत्व वाली टीम के साथ चर्चा के लिए भेजा था उनके साथ बैठक में हमने चर्चा की थी। समाजवादी पार्टी का एक प्रत्याशी बिजावर से पिछले चुनाव में जीता था जो भाजपा में चला गया। दो सीटों पर सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आए थे। सपा 6 सीटें मांग रही थी। हमारी चर्चा हुई और हम चार सीटें उनके लिए छोड सकते थे इसकी रिपोर्ट बनाकर मैंने कमलनाथ को भेज दी थी।
दिग्विजय ने आगे कहा कि मैंने केंद्रीय नेतृत्व से भी कार्यसमिति की बैठक में पूछा कि अलायंस के साथ्ज्ञ हमारा कया संबंध होना चाहिए। उन्होंने राज्यों के चुनाव में इसे प्रदेश नेतृत्व पर छोड दिया। अब अलायंस लोकसभा चुनाव तो साथ मिलकर लडेगा लेकिन राज्य चुनाव में हमारे मुद्दे अलग है। दिग्विजय सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा िकवह ईमानदार और समझदार व्यक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *