BJP की छठी सूची में बचे हुए दोनों नामों पर लगी मुहर

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों के नाम की पांचवीं सूची के बाद प्रदेशभर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इधर 92 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश की 230 में से शेष बची हुई दो सीटों पर भी जल्दी ही उम्मीदवारों का ऐलान करने वाला है। बताया जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मध्य प्रदेश की शेष दो सीटों को लेकर हुई बैठक में दोनों नामों को लेकर स्वीकृति मिल चुकी है। पार्टी सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि गुना विधानसभा सीट से पन्नालाल शाक्य और विदिशा विधानसभा सीट से ज्योति शाह का नाम लगभग तय कर लिया गया है।
कभी भी जारी हो सकती है छठी सूची
आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 92 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। गुना और विदिशा विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों पर पेंच फंसने की वजह से इस सीट को होल्ड कर दिया गया था। वहीं अब यह बताया जा रहा है कि नाम लगभग फाइनल कर लिए गए है। ऐसे में जल्द ही बीजेपी अपनी छठवीं लिस्ट के जरिए समीक्षा के दौरान मोहर लगने वाले दोनों नामों का ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *