अनूप मिश्रा ग्वालियर दक्षिण से निर्दलीय चुनाव लड सकते है

ग्वालियर. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर भाजपा का आंगन पहले से ही दंगल बना हुआ था। टिकट को लेकर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई थभ्। इस त्रिकोणीय संघर्ष में नारायण सिंह पार्टी का विश्वास जीतने में कामयाब हुये। संगठन ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी घोषित की है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के बडे बोल उन पर ही भारी पड गये।
दूसरी तरफ पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता के 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्णय के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लडना उनकी बडी चूक साबित हुआ। दक्षिण से ही चुनाव लडूंगा- चुनाव से पहले अनूप मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से संगठन को बगैर विश्वास में लिये स्वंय ही ऐलान कर दिया था कि वे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। इसके अलावा महापौर के चुनाव में संगठन का वचनपत्र जारी करते समय सम्मान पूर्वक सीट नहीं मिलने पर अनूप मिश्रा ने हंगामा कर दिया था। उसी समय से प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें साइड लाइन कर दिया था। नारायण सिंह के टिकट में प्लस प्वांट यह रहा है कि वे इस विधानसभा से लगातार तीन बार प्रतिनिपधित्व कर चुके है और पिछला चुनाव भी मात्र 121 वोटों से पराजित हुये थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *