ग्वालियर में 10वीं के छात्र की ट्रैक्टर में बाइक घुसी, जिंदा जला, मौत
ग्वालियर. 10वीं के छात्र की बाइक के साथ जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना देर रात बिल्हैटी की है। छात्र पिता को लेने मुरार रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था तभी ट्रैक्टर से जुडे टैंकर से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और आग फैल गई। पुलिस जब तक पहुंची तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी।
लेगों को बचाने का नहीं मिला समय
बिजौली थाना क्षेत्र के ककरारी गांव निवासी विकास गुजर (16) के पिता सत्यभान गुर्जर बाहर गए हुए थे, और शनिवार रात वे लौटे। विकास उन्हें लेने के लिए मुरार स्टेशन के लिए निकला। रास्ते में बिल्हैटी रोड पर किनारे खडे ट्रैक्टर से अटैच टैंकर से वह टकरा गया। बाइक की स्पीड ज्यादा थी। घायल होने के बाद छात्र वहीं पडा रहा और आग की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि वे छात्र की मदद करने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। हादसे के फौरन बाद बाइक में आग लग गई। छात्र आग से घिर चुका था। बाइक में काफी पेट्रोल था। इस वजह से चारों तरफ आग फैली हुई थी।
