टिकट नहीं मिलने से विधायक अजबसिंह ने की बगावत और लगाये कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

अजब सिंह के कार्यालय पर कुशवाहा समाज के लोगमुरैना. मौजूदा कांग्रेसी विधायक अजबसिंह कुशवाह ने कांग्रेस पार्टी से बगावत कर दी है। सुमावली विधानसभा से उनकी जगह कुलदीप सिकरबार को टिकट देने के बाद सैकड़ों की संख्या में कुशवाह समाज के लोग मुरैना शहर स्थित पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मौजूद अजबसिंह कुशवाह के कार्यालय पर एकत्रित हुए तथा उन्होंने अजबसिंह कुशवाह के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का विरोध किया तथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकाली और प्रदर्शन किया।
क्या है मामला
सुमावली के मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाहा के खिलाफ ग्वालियर में जमीनी विवाद के मामलों में एक व्यक्ति द्वारा ग्वालियर में आत्महत्या करने के मामले के साथ.साथ कई अपराध दर्ज है। विधायक अजबसिंह कुशवाह पर अपने आप को बचाने के लिए भाजपा के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास जाकर अपना बचाव करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इन घटनाओं ने उनकी छवि को बिगाड़ दिया थाए जिसका खामियाजा उन्हें पार्टी के टिकट से हाथ धोकर भुगतना पड़ा है। जब कुशवाह समाज के लोगों को पता लगा कि उनके समाज के नेता एवं पूर्व विधायक अजबसिंह कुशवाह को टिकट न देकर पार्टी ने कुलदीप सिकरवार को टिकट दिया है। इस पर कुशवाह समाज के सैकड़ों लोग अजब सिंह के कार्यालय पर एकत्रित हुए और कांग्रेस पार्टी का जमकर विरोध किया।
गोविंदसिंह को जिम्मेदार मान रहे हैं
अजबसिंह कुशवाह के कार्यकर्त्ता उनके नेता अजबसिंह को टिकट न देने के पीछे नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के लहार विधानसभा सीट के प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह को जिम्मेदार मान रहे हैं। कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि गोविंदसिंह ने अच्छा नहीं किया, वह लहार में गोविंद सिंह को हराने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *