भाजपा ने जारी की 83 प्रत्याशियों की सूची

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लडेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड की सीट बदल दी गई है, उन्हें चूरू की बजाय तारानगर से टिकट दी गई है। वे पहले भी तारानगर से चुनाव लड चुके है। वहीं उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है। वे कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *