कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पर कार्यकर्ताओं ने किया हमला, गाडी के कांच फोडे

देवास. कुछ माह पहले भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम कैलाश जोशी के पुत्र एवं पूर्व मंत्री दीपक जोश को कांग्रेस ने खातेगांव विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट मिलने से पहले ही खातेगांव विधानसभा में जोशी का भारी विरोध हो रहा था। वहीं टिकट मिलने के बाद से ही दीपक जोशी का विरोध लगातार बढता जा रहा है। टिकट वितरण के बाद स्थानीय कांग्रेस के एक धडे के नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित है और लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
इसी कडी में शनिवार को पूर्व मंत्री जोशी का काफिला जब खातेगांव से निकला तो कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और जमकर नारेबाजी हुई साथ ही काले झंडे दिखाए गए। इसी दौरान किसी ने दीपक जोशी के वाहन का कांच फोड दिया और उनके गार्ड के साथ झूमाझटकी भी की गई। इस घटना के बाद दीपक जोशी कार से उतरकर लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी, बाद में वह मौके से रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *