इलेक्शन कमीशन का बडा एक्शन, 120 कर्मचारियों को भेजा नोटिस
छत्तीसगढ. विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश में लगातार बडे नेताओं के दौरे भी हो रहे है चुनावों को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। इसी बीच एक बडी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 120 कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किया है।
जारी हुआ नोटिस
जानकारी के अनुसार पता चला कि आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए 120 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि मतदान दल के प्रशिक्षण की बैठक में न शामिल होने की वजह से इन कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। ऐसे में इस बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण भी बताना पडेगा।
