बरेठा में किराना स्टोर्स पर तोड़फोड और हुई मारपीट में 5 घायल, कार व बाइक भी तोड़ी

घायल पति-पत्नी व बेटी अस्पताल में इलाज कराते हुए - Money Bhaskarग्वालियर. महाराजपुरा थाने इलाके में स्थित बरेठा में सौरभ किराना स्टोर अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट और जबरदस्त तोड़फोड़ की गयी है। कार और एक बाइक को तोड़ दिया है इसमें 5 लोग घायल हो जिन्हें मेडीकल के लिये भेजा गया है।
सीएसपी महाराजपुर नागेन्द्र सिकरबार ने बताया कि पिछले रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया तो विनोद कुशवाह और दीपेन्द्र गुर्जर ने मिलकर दूसरे पक्ष कमलेश गौड के किराने की दुकान पर पथराव कर दिया जिससे दुकान में कोल्ड ड्रिंक क्रैट टूट गये है। कमलेश गौड़ की दुकान अच्छी चलती थी इससे भी दूसरा पक्ष चिढ़ा हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही कर रही है। इस सारे झगड़े की वजह पंचायत भवन को बताई जा रही है। इस विवाद में दामोदर कुशवाह, पत्नी और बेटी घायल हुई है।

घायल का पैदल ही एक्स-रे कराने ले जाते हुए

शहर के महाराजपुरा थाना स्थित कच्छपुरा में शनिवार को पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू होना था। उससे पहले ही गांव के दबंग कमलेश गौड़, राजकुमार, गणेश, जगमोहन, धुरवे और भवानी अन्य साथियों के साथ लाठियों, पत्थर व कट्टे से लैस होकर पहुंचे। इन्होंने पंचायत भवन के निर्माण पर नाराजगी जताते हुए कच्छपुरा निवासी दामोदार कुशवाह के परिवार को निशाना बनाकर हमला कर दिया। सबसे पहले मंदिर से पूजा कर लौट रही दामोदर कुशवाह की बेटी सीमा पथराव के बीच फंसकर घायल हो गई। सीमा की आवाज सुनकर उसकी मां मंतोबाई व पिता दामोदर बचाने आए। इसी समय हमलावरों ने कट्‌टे से गोलियां चलाना शुरू कर दीं। बेटी को बचाने आए दामोदर व मंतो फायरिंग के बीच में फंस गए। दामोदर के सिर को छूते हुए एक गोली निकली और दूसरी गोली उनकी पत्नी के हाथों और पेट को को छूते हुए निकली है। दंपति को गोली व बेटी को पत्थर लगने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह है विवाद की जड़
महाराजपुरा के कच्छपुरा गांव में पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है और जिस जगह पर भवन निर्माण हो रहा है उस जमीन को कमलेश गौड, राजकुमार, गणेशा, जगमोहन, धुरवे और भवानी अपनी बता रहे है। कुछ समय पहले तक इस जमीन पर उनका कब्जा था, लेकिन एक शिकायत के बाद शासन ने अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई के दौरान इस जमीन को खाली कराया था। जिसके बाद यहां पंचायत भवन का निर्माण चल रहा था। दूसरे पक्ष को शक था कि यह शिकायत दामोदर कुशवाह और उसके परिवार की ओर से की गई है। यही कारण है कि निर्माण शुरू होते ही हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी।
लाइसेंसी हथियार जमा, लहराने लगे कट्‌टे
थानों में लाइसेंसी हथियार जमा हो चुके हैं तो अब झगड़ों में अवैध कट्‌टे लहराने लगे हैं। आचार संहिता लागू है और थानों में लाइसेंसी हथियार जमा के बाद अवैध हथियारों का चलन बढ़ जाता है। इसलिए पुलिस को अब और चौकस रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *