पीटीएस तिघरा में 616 नवआरक्षकों ने ली देश सेवा की शपथ, ‘‘विनम्र किंतु दृढ’’ रहने का एडीजीपी ने दिया संदेश
ग्वालियर. पुलिस प्रशिक्षण शाला तिघरा के प्रांगण में 19 अक्टूबर को 74वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2023 के दीक्षांत परेड कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मेंएडीजीपी डी. श्रीनिवास वर्मा उपस्थित रहे। साथ ही इस दीक्षान्त समारोह में अन्य इकाईयों से एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, कमांडेंट विनीत जैन, सेनानी 13वीं वाहिनी, एसडीओपी डबरा उमेश कुमार गर्ग, व अन्य अधिकारीगण एवं प्रशिक्षुओं के परिवारीजनों ने भी समारोह में भाग लेकर दीक्षांत परेड के दौरान जवानों का मनोबल बढ़ाया एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का कार्य किया।
इस प्रशिक्षण सत्र में 44 इकाईयों से कुल 616 नव आरक्षक सम्मिलित हुये। नवआरक्षकों की शैक्षणिक योग्यता पर प्रकाश डाले तो 17 नव आरक्षक अनुकम्पा नियुक्ति से व शेष नव आरक्षक सीधी भर्ती से नियुक्त हुए हैं। इनमें से 438 नव आरक्षक ग्रेजुएट व 45 नव आरक्षक पोस्ट ग्रेजुएशन, 01 नवआरक्षक एम.टेक, 22 नवआरक्षक बी.टेक, 10 नव आरक्षक बीई की उपाधि प्राप्त है। यह प्रशिक्षण सत्र 20 फरवरी, 2023 से आरंभ हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं द्वारा पूर्ण अनुशासन एवं मेहनत के साथ बुनियादी प्रशिक्षण की 08 माह की सराहनीय यात्रा पूर्ण की है। जिसमें समय-समय पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कुल 40 दिवस कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा ड्यूटी भी सम्मिलित है। दीक्षांत समारोह का मंच संचालन-जवानों का उत्साहवर्द्धन अपनी सुमधुर आवाज से राजेन्द्र गुप्ता, सूबेदार अभिषेक पिप्पल, द्वारा किया गया।
दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ पीटीएस एसपी सुश्री सुमन गुर्जर, द्वारा नव आरक्षकों को संविधान की शपथ दिलाकर अपने उद्बोधन से किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डीश्रीनिवास वर्मा द्वारा प्रशिक्षुओं को संबोधन के दौरान अपने वक्तव्य में ष्प्रशिक्षुओं द्वारा अत्यंत अनुशासित एवं स्मार्ट टर्न आउट परेड के प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में शुभकामनाएं ज्ञापित की गई। साथ ही देशभक्ति-जनसेवा ही पुलिस का मूलमंत्र है और पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश व समाज की सेवा करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आगे अपने संबोधन में नव आरक्षकों का पथ-प्रदर्शन करते हुए कर्तव्य के दौरान अपने पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखने एवं ‘विनम्र किन्तु दृढ’ रहते हुए सदैव संविधान की शपथ को याद रखने का संकल्प दिलाया गया।
सर्वोत्तम आउटोर प्रशिक्षणार्थी
74वें बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2023 में सत्र का सर्वोत्तम आउटोर प्रशिक्षणार्थी के रूप में नव आर.560 अजय लोधी, जिला भोपाल को चुना गया, सत्र का सर्वोत्तम इंडोर प्रशिक्षणार्थी के रूप में नव आर. 824 सौरभ पाठक, जिला झाबुआ को चुना गया तथा सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी के रूप में नव आरक्षक 58 मनीष कुमार पाण्डेय पदस्थापना जिला इन्दौर को चुना गया और साथ ही सत्र का सर्वोत्तम आंतरिक प्रशिक्षक के रूप में श्री महावीर प्रसाद शर्मा, कार्यवाहक निरीक्षक को व सत्र के सर्वोत्तम बाह्य प्रशिक्षक के रूप में आर.58 सुनील राजावत को चुना गया। इस प्रशिक्षण सत्र में उक्त नव आरक्षकों द्वारा मानसिक एवं शारीरिक दमखम का सर्वोच्च प्रदर्शन के फलस्वरूप उन्हें सराहनीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
दीक्षान्त समारोह के अवसर पर एसपी पीटीएस सुश्री सुमन गुर्जर, कार्यवाहक निरीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, कार्यवाहक इंस्पेक्टर आरके ओझा, रामलखन शर्मा, प्रभारी आरआई संतोष भदौरिया, शशि कांत श्रीवास, स्टेनो एवं मयंक भैन्या, सूबेदार व अन्य इकाईयों से पधारे
