BJP में प्रत्याशी घोषणा से पहले विरोध
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 136 और कांग्रेस ने 144 प्रत्याशी घोषित कर दिए है। नामों के ऐलान के बाद से ही दोनों ही प्रमख दलों में अंदरूनी संघर्ष छिड गया है। भाजपा में 7 से ज्यादा तो कांग्रेस में 6 से ज्यादा ऐसी सीटें है जहां घोषित उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है।
जिन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है उन पर भी टिकट हासिल करने के लिए लॉबिंग से लेकर खुले प्रदर्शन हो रहे है। दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देने के खिलाफ भी बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही दलों में असंतोष सामने आया है। हाल यह है कि बीजेपी में जिन नेताओं को टिकट मिलने की संभावना है उनकी खिलाफत करने स्थानीय कार्यकर्ता भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं कांग्रेस में जिनको टिकट मिल चुका है, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके लिए काम करने से इनकार कर दिया है।
