सिंधिया समर्थक महेंद्र सिसोदिया सुरेश धाकड, बृजेंद्र यादव का टिकट तय
भोपाल. सियासी जानकारों के अनुसार भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक महेंद्र सिसोदिया, सुरेश धाकड, बृजेंद्र यादव के टिकट तय हैं। गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी को चुनाव लडाया जा सकता है। वहीं मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट संकट में है। उधर कांग्रेस में जिस शिवपुरी सीट को लेकर कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपउे फाडने की बात कही थी वहां केपी सिंह की जगह भाजपा से आए वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
