भाजपा की 5वीं सूची 21 अक्टूबर को आएगी

भोपाल. मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वोटिंग को सिर्फ 29 दिन बचे है लेकिन कांग्रेस और भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता पिछले दो दिन से दिल्ली में इस पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा के 94 और कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के नाम तय होना बाकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की 5वीं सूची 21 अक्टूबर को आ सकती है। कांग्रेस की लिस्ट एक-दो दिन में आने की संभावना है। राज्य में 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को रिजल्ट आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *