प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का संदेह, पुलिस ने आरोपी दबोचा

ग्वालियर. जनकगंज थाना क्षेत्र के समाधिया कॉलोनी में बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात लगभग 11.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी। घायल युवक को उसके परिजन एवं पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के युवक ने रात 2 बजे दम तोड़ दिया। शुरूआती जांच में सामने आये हैं कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जहां युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
कैमरे में कैद हुआ हमलावर
टीआई जनकगंज विपेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि बुधवार-गुरूवार की रात करीब 11.30 बजे खबर मिली थी कि समाधिया कॉलोनी में आकाश देवानी 26, नाम के युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाईअलर्ट में हत्या की खबर पर एएसपी गजेन्द्र सिंह बर्द्धमान भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की।
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
एएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर CCTV कैमरे की पड़ताल में समाधिया कॉलोनी स्थित संतोष वाटिका के पास वाहनों के पार्किंग स्थल पर आकाश पर हमला किया जाना स्पष्ट हुआ है। धारदार हथियार से किए गए हमले में आकाश के सीने एवं पेट में भी घाव बताए गए हैं। मृतक युवक विक्की फैक्टरी इलाके में स्थित फर्नीचर की फैक्टरी में अकाउंटेंट का काम करता था। वह फैक्टरी से अपने घर समाधिया कॉलोनी जा रहा था, रास्ते में ही उसी CCTV फुटेज में मृतक आकाश के अलावा एक अन्य युवक के भी फुटेज पुलिस को मिले हैं। घटना के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने सर्कल के बल को समाधिया कॉलोनी तारागंज क्षेत्र में संदेही हमलावर की तलाश में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया ज प्लस में शुक्रवार सुबह युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *