ग्वालियर में वृद्धा का थैला काटकर महिलाएं चोरी कर ले गई 98 हजार रुपये

ग्वालियर. बाजार में भीड बढते ही अब हर बार की तरह महिला चोर गैंग सक्रिय हो गई है। दो महिला चोरों ने महाराज बाडा स्थित डाकघर के अंदर से वृद्धा का थैल काटकर 98 हजार रुपये चोरी कर लिए। वृद्धा ने पेंशन में से रुपये बचाकर इकठ्ठे किए थे। यहीं रुपये वह जमा करने के लिए गई थी इसी दौरान चोरी हो गई। इससे पहले महिला का बैग काटकर सवारी वाहन में से गहने चोरी हुए थे। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन महिला चोरों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस डाकघर और महाराज बाडे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है।
जब महिला नंबर आया तो थैले में कट लगा था
महाराज बाडा स्थित डाकघर में उनका बचत खाता है। इसमें रुपये जमा करने के लिए वह लाइन में लग गईं। जब उनका नंबर आया तो थैले में कट लगा था। इसमें रखे 98 हजार रुपये गायब थे। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाने की फोर्स पहुंची इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
वृद्धा ने थाने में बताया कि पीछे दो महिलाएं खडी थी, यह महिलाएं हाथ में थैला लिए हुए थीं। बैंक के अंदर ग्राहक बनकर आई थीं। वह थैले से सटकर खडी हो रही थी। वृद्धा इस दौरान समझ नहीं पाई और महिलाएं रुपये चोरी कर ले गईं। हर साल नवरात्र से लेकर दीपावली तक महिला चोर गैंग सक्रिय हो जाती है। यह महिला चोर बाजार और सवरी वाहनों में चोरी करती है। यहां महिलाएं, बुजुर्ग महिला चोरों के राडार पर रहती है। इस समय बाजार में त्योहार और शादियों की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है इसलिए महिला चोर सक्रिय रहती है। महिला चोर गैंग बाहर से आती है यह समूह में बाजारों में घूमती है, ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *