कमलनाथ को CM बनाने के लिए श्मशान में तांत्रिकों ने की साधना

भोपाल. कमलनाथ को सीएम बनाने के लिए उज्जैन के चक्रतीर्थी श्मशान में तंत्र साधना की जा रही है। नवरात्र की पहली रात से शुरू हुई तांत्रिक क्रियाएं पूरे 9 दिन तक चलेंगी। आधी रात श्मशान घाट में भैरव भगवान की मूर्ति के पास मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का फोटो रखा दिखा। चारों तरफ 6 तांत्रिक घेरा बनाए हुए मंत्र पढ रहे है। आसपास कुछ चिताएं धधक रही है। रात की खामोशी को तंत्र साधकों की डराती हुई मंत्रोच्चार की आवाज तोड रही है। हवन और पूजन सामग्री के अलावा पुतलों, नींबू और शराब से भी साधक तंत्र क्रियाएं करते दिखे।

भय्यू श्मशान में तंत्र साधना कर रहे हैं। गुप्त रूप से कराई जा रही ये साधना नवरात्र के नौ दिन चलेगी। - Money Bhaskarभय्यू श्मशान में तंत्र साधना कर रहे हैं। गुप्त रूप से कराई जा रही ये साधना नवरात्र के नौ दिन चलेगी।

ये नहीं बताया कि कौन करवा रहा तंत्र साधना
तंत्र साधक भय्यू महाराज ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विजय अनुष्ठान किया जा रहा है। पूर्व में हुई विधायकों की खरीद-फरोख्त इस बार न हो इसके लिए भी पूजन कर रहे है। ये पूजन 7 लोग करवा रहे है। वे अपना नाम गुप्त रखना चाहते है और सभी कांग्रेस से जुडे हुए लोग है। नवरात्र के पहले दिन रविवार को इंदौर 1 से विधायक संजय शुक्ला के लिए भी विजय अनुष्ठान किया गया। अब कमलनाथ के लिए किया जा रहा है। हालांकि भय्यू महाराज ने ये नहीं बताया कि तंत्र साधना करवा कौन रहा है।

तंत्र साधना के लिए नींबू, शराब, पुतलों, चंदन और नारियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना की
तंत्र क्रिया करने वाले भय्यू महाराज ने बताया कि जीत के लिए बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना के साथ विजय अनुष्ठान किया जाता है। ये तंत्र क्रिया 9 दिन तक लगातार चतली है। पूजन रात करीब 9 बजे शुरू होकर रात 1 बजे तक चलता है।

श्मशान में बैठे भय्यू महाराज ने बताया कि साधना गुप्त रूप से कराई जा रही है।श्मशान में बैठे भय्यू महाराज ने बताया कि साधना गुप्त रूप से कराई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *