कैलाश विजयवर्गीय के बयानों की रिपोर्ट चुनाव आयोग तक पहुंची, कलेक्टर बोला अब जो निर्णय लेगा आयोग ही लेगा

इंदौर. इंदौर-1 सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के 51 हजार रुपए नकद इनाम वाले बयान पर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। अब इस पर चुनाव आयोग कोई फैसला लेगा, हालांकि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि ये मामला आचार संहिता लगने से पहले का है इसलिए ये आयोग के क्षेत्राधिकार से बाहर का है। कार्रवाई की संभावना नहीं है। आयोग इस पर कोई एडवायजरी जारी कर सकता है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि आयोग ने जांच प्रतिवेदन मांगा था जो उन्होंने कल भेज दिया है। अब जो निर्णय लेगा चुनाव आयोग लेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी रिपोर्ट की पुष्टि की है। बता दें कि विजयवर्गीय के खिलाफ आचार संहिता लागू होने के बाद मतदाताओं को प्रलोभन देने और अधिकारियों को धमकाने संबंधी शिकायत आयोग से की गई थी इसलिए आयोग ने जांच रिपोर्ट मांगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों के अनुसार अभी इंदौर कलेक्टर की रिपोर्ट नहीं देखी गई है। अगर मतदाताओं की सभा को संबोधन का मामला होगा तो आयोग निर्णय लेगा। अगर कार्यकर्ताओं की बैठक का मामला होगा तो अलग बात है।

कैलाश विजयवर्गीय ने 6 अक्टूबर को इंदौर के वार्ड-पांच में जनसंपर्क के दौरान 51 हजार रुपए का नकद इनाम देने की बात कही थी। - Money Bhaskar
6 अक्टूबर को कही थी 51 हजार इनाम देने की बात
विजयवर्गीय ने इंदौर के वार्ड-5 में जनसंपर्क के दौरान अपने संबोधन में कहा था कि जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा मैं उस बूथ अध्यक्ष्ज्ञ को 51 हजार रुपए का नकद इनाम दूंगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *