शांतिपूर्ण चुनाव कराने के पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

ग्वालियर .विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के उद्देष्य से आज 17 अक्टूबर को ग्वालियर पुलिस द्वारा अचलेश्वर चौराहा से महाराज बाड़ा एवं नदी गेट तक फ्लैग मार्च निकाला गया। निकाले गये फ्लैग मार्च में बीएसएफ के कमाण्डेट मनोज एवं असिस्टेंट कमाण्डेट के साथ बीएसएफ की दो कंपनियों तथा आरआई सत्यप्रकाश मिश्रा सहित जिला पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक बीएसएफ एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी व जवान सम्मलित हुए।

आज अचलेश्वर मंदिर चौराहा से प्रारम्भ हुआ फ्लैग मार्च इन्दरगंज चौराहा होते हुए पाटनकर चौराहा, दौलतगंज व महाराजबाड़ा पहुंचा। महाराजबाड़ा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च में शामिल फोर्स को ब्रीफ किया गया तथा चुनाव ड्यूटी हेतु ग्वालियर आए बीएसएफ के अधिकारी व जवानों का स्वागत किया और कहा कि आपके सहयोग से विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराएंगे। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च कराने का हमारा मुख्य उद्देष्य निष्पक्ष व निर्भीक होकर चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराना है तथा असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का संदेश देना और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है। फ्लैग मार्च के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से आमजन से आदर्ष आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई। फ्लेग मार्च महाराजबाड़ा से रवाना होकर सराफा बाजार होते हुए नदीगेट पर समाप्त हुआ। ग्वालियर पुलिस द्वारा इस प्रकार के फ्लैग मार्च जिले के अन्य क्षेत्रों में भी निकाले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *