चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूंदकर जान बचाई लेकिन पैर में हुआ फैक्चर

ग्वालियर. राजगढ़ से माल भरकर ग्वालियर आ रहे एक ट्रक में ग्वालियर-झांसी हाइवे पर अचानक आग लग गयी। आग इतनी जबरदस्त थी तेजी से फैल गयी, चालक का केबिन भी चपेट में आ गया। चालक ने हाइवे पर किनारे ट्रक को खड़ा किया औरा ऊपर से ही हड़बड़ाहट में कूद गया। जिस वजह से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसका एक पैर फैक्चर हो गया।
घटना बिलौआ थाना क्षेत्र तुरारी स्थित आईटीएम कॉलेज के सामने की है। घटना का पता चलते ही दमकल अमला और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आग से ट्रक जलकर राख हो गया। घायल ड्रायवर को उपचार के लिये भेजकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यूपी के ललितपुर कॉलोनी निवासी प्रदीप बंसल ट्रांसपोर्टर है और उनके ट्रक चलते हैं। पिछले रोज उनका ट्रक नम्बर एमपी07 जीए 3461 राजगढ़ से परचून का माल भरकर लुधियाना जा रहा था। ट्रक को चालक विनोद शर्मा चला रहा था। अभी वह आईटीएम कॉलेज तुरारी के पास पहुंचा था कि तभी शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गयी। आग पहले केबिन में पहुंची और अचानक तेजी से पूरे ट्रक को आग ने अपनी चपेट में लिया है।
आग से बचने के लिये चालक ने ट्रक से बाहर छलांग लगाई तो उसका पैर सड़क किनारे रखे पत्थर पर पड़ा और पैर टूट गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलवा लिया। लेकिन उससे पहले ही ट्रक जल कर राख हो गया। हादसे में घायल चालक को पुलिस ने उपचार के लिये पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *