आज आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की 5वीं सूची

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की 5वीं सूची आज आ सकती है। मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह दिल्ली जाएंगे। जहां वे मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले सोमवार शाम को सीएम हाउस में बीजेपी नेताओं के नामों पर मंथेन किया।
बता दें कि इससे पहले चार बार में भाजपा 136 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में 39 नाम, दूसरी सूची में भी 39 नाम, तीसरी सूची में सिंगल नाम और चौथी सूची में 57 नामों की घोषणा बीजेपी कर चुकी है। इधर 144 प्रत्याशी घोषित कर चुकी कांग्रेस आज मंगलवार दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन में अपना वचन पत्र जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *