ग्वालियर में सड़कों पर लग रहा जाम, अवैध पार्किंग और अवैध बाजार बने मुसीबत
ग्वालियर. शहर की सडकें जाम हो रही है, त्योहार के चलते अब बाजार में भीड होने लगी है। शहर की सडकों पर अवैध पार्किंग और अवैध बाजार मुसीबत बन गए है। इस वजह से सडकें घिरी हुई है और जाम लग रहा है। अब त्योहार के चलते खरीदारों की भीड है और ट्रैफिक लोड भी बढ रहा है इसलिए सडकों पर सुबह से रात तक गाडियां रेंग रही है। शहर की सडकों पर सुबह से शाम तक जाम के हालात बन रहे है। आम लोग परेशान है लेकिन जिम्मेदारों की आंखें बंद है।
लश्कर- लश्कर शहर का सबसे प्रमुख बाजार है। यहां शहर का र्हदय स्थल महाराज बाडा है। महाराज बाडे के आसपास के बाजार, जहां सबसे ज्यादा भीड रहती है। यहां नवरात्र से दीपावली तक जमकर भीड होगी। अब यहां जाम के हालात बनने लगे है। यहां सडकों पर हाकर्स बैठ रहे हैं। गलत दिशा में गाडियां निकल रही है। सडकों पर पार्किंग हो रही है इसलिए जाम लग रहा है।
मुरार- मुरार में सदर बाजार से लेकर शहीद गेट, बारादरी चौराहा, 6 नंबर चौराहा और 7 नंबर चौराहे तक जाम लग रहा है। यहां सड़कों पर बाजार लग रहा है। दुकानदारों से लेकर हाकर्स तक ने सड़कों पर सामान रख लिया है। इससे जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे है। मुरार में गोला का मंदिर, मुरार, थाटीपुर सहित आसपास के गांव के लोग भी खरीदारी करने के लिए आते है।
हजीरा- हजीरा स्थित चार शहर का नाका से लेकर हजीरा चौराहा और किलागेट रोड तक सड़क पर दुकानों के बाहर गाडियां खडी होती है। दुकानदार भी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखते है। इससे यहां सड़क घिरी रहती है। आम लोग परेशान है।
