वर्ल्ड कप का पहला बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने सभी चौंकाया, वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को दी शिकस्त
नई दिल्ली. भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्डकप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर रविवार 15 अक्टूबर को देखने को मिला है। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने सभी को चौंकाया और पिछली बार की वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है।
अफगानिस्तानी टीम ने यह मुकाबला 69 रनों से अपने नाम किया है। यह इस वर्ल्डकप में अफगानिसतान की 3 मैचों में पहली जीत है। जबकि इंग्लैंड की 3 मैचों में दूसरी हार है। जोस बटलर की कप्तानी वाली इस इंग्लिश टीम ने 2019 का वनडे वर्ल्डकप खिताब जीता था और साथ ही पिछला टी20 वर्ल्डकप भी इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। ऐसे में इस वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया है। इंग्लैंड को इससे पहले इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने हराया था। इंग्लैंड एकमात्र बांग्लादेश से जीता है।
