दिग्विजय सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा लेटर हुआ वायरल

भोपाल. मध्यप्रर्देश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। कहीं नेता टिकट न मिलने पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपना रहे हैं तो कहीं सियासी भविष्य को देखते हुए दल बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इन सबके बीच राज्य में रविवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नाम से एक लेटर वायरल हुआ है।
इस लेटर में लिखा हुआ है‘‘अपने 5 दशक के राजनीतिक सफर में कई अनुभव मुझे कांग्रेस में रहते हुए मिले। एक साधारण कार्यकर्त्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर मैंने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए तय किया। पार्टी ने मुझे राष्ट्रीय महासचिव से लेकर राज्यसभा सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचाने का काम किया। जिसके लिये मैं आजीवन आभारी रहूूंगा। लेकिन गत कुछ माह से शीर्ष नेतृत्व में उदासीनता देखकर मैं आहत हूं। मध्यप्रदेश में पार्टी कार्यकर्त्ता केन्द्रित दल न होकर जब विशेष नेता केन्द्रित हो गयी है। जिसकी वजह से खुख् को असहज पा रहा हूं’’।
