मच्छरों से बचाव के लिए निगम अमले ने की फॉगिंग

ग्वालियर – संक्रामक बीमारियों एवं मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में फॉगिंग कर आम नागरिकों को मच्छर से बचाव के लिए आवष्यक जानकारियां दी। जिसके तहत आज शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में कीटनाशक दवाओं से फॉगिंग कराई गई।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर शहर के सभी वार्ड की गलियों एवं मोहल्ला में निरंतर साफ-सफाई एवं फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 10 वार्ड मॉनिटर संजीव झा एवं एचओ अजय सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार किला गुरुद्वारा पर फॉकिंग कार्य कराया गया। इसके साथ ही हजीरा चार शहर का नाका, सिंकंदर कंपू, गुडागुडी का नाका, मुरार, आदित्यपुरम, रानीपुरा, आनंद नगर, विनय नगर, चंदन नगर, गिरवाई, षिंदे की छावनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में फोगिंग कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *