टिकट न मिलने पर केदार कंसाना ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

ग्वालियर. पिछले कुछ महीने से लगातार विधानसभा 14 ग्वालियर ग्रामीण में बहनों के सहारे दावेदारी कर रहे केदार कंसाना को दरकिनार कर कांग्रेस ने गुर्जर आंदोलन के नेता साहब सिंह गुर्जर पर दाव खेला है। लगभग एक लाख बहनों से राखी बंधाने के बाद भी अनदेखी से आहत केदार कंसाना ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
नवदुर्गा के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिस पर बगावत शुरू हो गई है। केदार कंसाना का कहना है कि 22 साल से कांग्रेस में हूं, लगातार क्षेत्र में मेहनत कर रहा हूं। हजारों बहनें मेरे कार्यक्रम में आ रही है। इसके बाद भी मुझे टिकट नहीं दिया गया। इससे मैं आहत हूं लेकिन मेरे क्षेत्र की जनता लगातार फोन कर मुझे चुनाव लडने के लिए कह रही है। जो मुझमें नई ऊर्जा भर रही है। मैं चुनाव लडूंगा और शत प्रतिशत लडूंगा। कई राजनीति दल केदार के संपर्क में आ गए है। केंदार, बसपा से चुनाव लड सकते है। इस दौरान केदार समर्थकों ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *