ग्वालियर और टीकमगढ में कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ ही विरोध शुरू
ग्वालियर. कांग्रेस में टिकट वितरण के साथ ही कार्यकर्ताओं का विद्रोह शुरू हो गया है। अभी केवल ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा व टीकमगढ में कार्यकर्ताओं व नेताओं ने टिकट वितरण के विरोध करते हुए इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। ग्वालियर दो इस्तीफे हुए है और टीकमगढ में एक इस्तीफा हुआ है।
ग्वालियर में कांग्रेस ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के लिए साहब सिंह गुर्जर के नाम का एलान किया है। वैसे ही कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण सिंह व उनके भाई केेदार सिंह ने टिकट का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में कल्याण सिंह का कहना है कि पार्टी ने उन लोगों को टिकट दिया है जिन्होंने पार्टी के साथ पिछले चुनावों में विश्वासघात किया है। इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है। उनकी अपनी निजी राय हो सकती है। मैं तो शुरू से ही कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता हूं।
टीकमगढ में भी इस्तीफा दिया
कांग्रेस के विधानसभा चुनाव टिकट वितरण में पिछले वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए टीमकगढ कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने इस्तीफा दे दिया। अजय सिंह ने कहा कि जिले में पिछले वर्ग के लोगों को टिकट नहीं दिया गया है। यह अन्याय है इसलिए मैं अन्याय का साथ नहीं दे सकता।
