गाजा पर इजरायल का ट्रिपल वार, अमेरिका ने भेजा परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जंगी जहाज

नई दिल्ली. Israel Hamas War Latest Update  गाजा पट्टी पर इजरायल का भीषण हमला जारी है। आसमान से उसके लड़ाकू जहाज लगातार बम बरसा रहे हैं। गाजा की सरहद से लगे इलाकों में इजरायली टैंक गोले दाग रहे हैं। आसमान और जमीन के बािद इजरायल ने अब समंदर के जरिये हमास की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसमें अमेरिका भी उसकी मदद कर रहा है। उसके 2 विमान वाहक जंगी पोत भूमध्य सागर में इजरायल की मदद के लिये पहुंच गये हैं। अमेरिका के जंगी जहाज यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और यूएसएस आइजनहावर को तैनात कर दिया गया है। गेराल्ड आर फोर्ड को दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है।
परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जंगी जहाज गेराल्ड फोर्ड 76 मीटर ऊंचा है। इस तरह से उसकी ऊंचाई दिल्लीके कुतुब मीनार 73 मीटर से भी अधिक है। इसकी क्षमता 1 लाख टन से अधिक बताई जा रही है। इस पर एक साथ 70 फाइटर जेट ले जाया जा सकता है। इसे चलाने के लिये 4500 नौसैनिक लगातार काम करते हैं। इसकी रफ्तार 56 किमी प्रति घंटा है। इसी तरह अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा जंगी जहाज आइजनहावर साल 1977 से तैनात है। इसने खाड़ी युद्ध में अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक साथ 56 फाइटर जेट और हैलीकाप्टर तैनात किये जा सकते हैं। थ्री डी रडार से लैस है। इस जंगी जहाज से टारगेट को इंटरसेप्ट करके नष्ट करने की क्षमता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *