दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, कई शहरों की हिली धरती
नई दिल्ली. एनसीआर-दिल्ली में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। दिल्ली के साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को धरती हिली है। उधर, हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप आया है। इसससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता इतनी जबरदस्त थी कि लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये।
