पुलिस ने गुण्डों व बदमाशों की थाने में कराई परेड
ग्वालियर – विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने व अपराधों की रोकथाम के लिए गुण्डों व बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के गुण्डों व निगरानी बदमाशों की चेकिंग करने के निर्देष दिए गये।
थानों में अभियान चलाकर गुण्डों व बदमाशों को थाने पर परेड के लिए बुलाया गया और गुण्डा फायल में उनके मोबाइल नम्बर एवं नवीन फोटो को चस्पा किया गया। थाने पर बुलाए गये गुण्डा तथा बदमाशों को पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि उनके द्वारा विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
समस्त थानों में 375 से अधिक गुण्डा व बदमाशों को बुलाकर परेड़ ली गई, इसमें शहर के थानों में 154 गुण्डा व 30 बदमाशों तथा देहात के थाना क्षेत्रों में 110 गुण्डा व 81 बदमाशों को थानों पर परेड के लिए बुलाया गया। इस अवसर पर उन्हे समझाया गया कि वह आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें और शांति पूर्ण तरीके से अपने परिवार के साथ रहकर जीवन यापन करें।
