पेट्रोल और डीजल हो सकता है महंगा
नई दिल्ली. इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है। ऐसे में किसी भी समय पेट्रोल और डीजल महंगा होने की खबर आ सकती है। वैश्विक स्तर पर अमरीकी क्रूड 2.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.34 डॉल्र प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 2.80 प्रतिशत उछलकर 88.41 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि हम तीन चुनौतियों उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता से निपट रहे है। अभी उपलब्धता को लेकर कोई चिंता नहीं है। भारत 27 देशों की बजाय 39 देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है। ऐसे में किसी क्षेत्र में समस्या है तो हम दूसरे से तेल प्राप्त कर सकते है। सामर्थ्य का सवाल उपलब्धता से जुडा है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध तेल की मात्रा अचानक कम हो जाती है तो कीमतें बढ सकती है। कीमतों की स्थिरता के लिए हरित ऊर्जा का बढोतरी जारी है।
