चुनावी सभाओं के लिए स्थान निर्धारित शहर में 18 स्थानों पर की जा सकेंगीं चुनावी सभायें
ग्वालियर जिले में विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभाओं के लिये स्थान तय कर दिए गए हैं। ग्वालियर नगर सीमा में सभाओं के लिए 18 स्थल निर्धारित किये गए हैं। इसी तरह घाटीगाँव, डबरा, भितरवार, पिछोर, आंतरी व चीनौर इत्यादि कस्बों में भी चुनावी सभाओं के लिये स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन सभा स्थलों पर राजनैतिक दल एवं अभ्यर्थी, प्राधिकृत अधिकारियों से अनुमति लेकर सभायें कर सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह द्वारा विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के मकसद से दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत आदेश जारी कर सभा स्थल निर्धारित किए है।
कलेक्टर ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि सभा की अनुमति “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धांत पर मिलेगी। अर्थात यदि एक स्थल के लिये एक ही तिथि और एक ही समय के लिये किसी राजनैतिक दल अथवा प्रत्याशी द्वारा अनुमति माँगी जाती है तो प्रथम आवेदन कर्ता को सभा की अनुमति दी जायेगी। नगर निगम ग्वालियर के अन्तर्गत सभाओं की अनुमति के लिए अपर जिला दण्डाधिकारी तथा अनुविभाग ग्वालियर, डबरा व भितरवार में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
ग्वालियर नगर निगम सीमा में यहाँ के लिए मिलेगी सभाओं की अनुमति
जिला दण्डाधिकारी द्वारा ग्वालियर शहर में स्थित फूलबाग मैदान क्रमांक-एक, हेमू कालानी चौक चावड़ी बाजार से सराफा गेट तक, रामलीला मैदान मुरार, बारादरी चौराहा मुरार, सिंहपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर, सदर बाजार मुरार चौराहा विजयराजे सिंधिया कन्या महाविद्याय ग्वालियर की ओर जाने वाले मार्ग पर, एसएएफ मैदान, आई आई आई टी एम. मुरैना लिंक रोड के सामने का मैदान, जी वाय एम सी. मैदान सनातन धर्म मंदिर रोड, इन्टक मैदान हजीरा व मेला मैदान शामिल है। इनके अलावा दहशरा मैदान ठाठीपुर, कोटेश्वर मंदिर के पास का मैदान, लाला का बाजार में महारूद्र मण्डल के सामने, सेवानगर पार्क, डीआरपी लाईन, घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के पास, सौ फुटा रोड़ उरवाई गेट व चंदनपुरा पार्क को चुनावी सभा के लिये चिन्हित किया गया है।
जिले के अन्य कस्बों में इन स्थानों पर हो सकेंगी सभायें
घाटीगांव में मेला मैदान तथा अनुविभाग डबरा के अन्तर्गत डबरा में बस स्टेण्ड, पिछोर में कालिन्दी मेला परिसर, पुरानी कृषि उपज मंडी समिति डबरा का प्रांगण, नवीन कृषि उपज मंडी समिति भितरवार रोड़ डबरा प्रांगण एवं कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण पिछोर । अनुविभाग भितरवार में बस स्टेण्ड भितरवार, करेरा तिराहा टंकी के पास, स्टेडियम ग्राउण्ड, आंतरी में तहसील चौराहा, चीनोर में कृषि उपज मण्डी मैदान, कृषि उपज मंडी भितरवार व दीनदयाल स्टेडियम भितरवार।
नुक्कड़ सभाओं के लिए यह व्यवस्था रहेगी
निर्धारित सभा स्थलों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र अन्य स्थानों पर नुक्कड़ सभा हेतु स्थल चयन से पूर्व यह सुनिश्चित करना होगा कि सभा के आयोग से किसी प्रकार से यातायात बाधित न हो।
