यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 250 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ की चालानी कार्यवाही

ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के नेशहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 250 से अधिक दो एवं चार पहिया चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई चालानी कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा किये गये चालानों में बिना हेलमेट-44, तीन सवारी-02, काली फिल्म-36, रेड लाइट-52, ओवर स्पीड-04, अनाधिकृत हूटर-07, बिना सीट बेल्ट-09, नो पार्किंग-13, निर्धारित नम्बर प्लेट न होना-34, खिलाफ स्टैंड-04, अन्य-46 कुल 251 चालान किये गये जाकर समन शुल्क बसूला गया। ग्वालियर यातायात पुलिस की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *