एसपीजी और आईबी के अधिकारियों ने समझाया कि वीआईपी की सुरक्षा कैसे करें-डीजीपी
भोपाल, मध्यप्रदेश में अगामी समय में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संभावित आगमन को दृष्टिगत रख उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर आज पुलिस मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आईबी तथा एसपीजी के उच्च अधिकारियों ने ब्रीफ किया।
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि आगामी समय में प्रदेश में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन, बड़े त्यौहार तथा आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराना आदि बहुआयामी दायित्व पुलिस का होगा। आज की परिचर्चा का उद्देश्य है इन परिस्थितियों में हमारी तैयारी बहुत अच्छी तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। ब्ल्यू बुक, येलो बुक तथा सुरक्षा संबंधी सभी परिपत्रों का सुक्ष्मता से अध्ययन कर मैदानी अमले (आरक्षक स्तर) तक अच्छे से ब्रीफ करें ताकि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि एएसएल रिपोर्ट तथा व्यवस्था को बहुत गंभीरता से लें। जनदर्शन एवं रोड़ शो आदि का आयोजन हो तो पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था हो। डीजीपी ने कहा कि आज की कांफ्रेंस सभी के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी।
इस दौरान दीपांकर त्रिवेदी ज्वाइंट डायरेक्टर वीआईपी सुरक्षा, आईबी द्वारा आगामी निर्वाचन के परिपेक्ष्य वीआईपी सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा पर प्रासंगिक मामलों का अध्ययन, विमुक्त रंजन डीआईजी एसपीजी द्वारा प्रधानमंत्री के चुनावी दौरे-सुरक्षा चुनौतियां का अवलोकन, समारोह स्थल पर व्यवस्थाएं, हैलीपैड, मार्ग, मोटर सायकिल काफिला, मीडिया सुविधा, आकस्मिक योजना और बल तैनाती योजना पर तथा आईबी के असिस्टेंट डायरेक्टर देशराज भटोआ ने वीवीआईपी सुरक्षा और काउंटर उपायों में एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, जैमर और आरसीआईईडीआईईडी/ ड्रोन उपयोग के खतरे पर विस्तार से जानकारी दी।
ब्रीफ्रिंग सत्र के दौरान आईबी की ज्वाइंट डायरेक्टर सुश्री शचि घिल्दयाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आदर्श कटियार, अनिल कुमार, चंचल शेखर, जयदीप प्रसाद, योगेश देशमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, सुश्री दीपिका सुरी, गौरव राजपूज, अशोक कुमार गोयल, एम.एस.सिकरवार, डॉ. अशीष, अभय सिंह, कमिश्नर भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र, कमिश्नर इंदौर मकरंद देउस्कर, समस्त एडीजी, समस्त जोन आईजी, समस्त एसएएफ आईजी, समस्त रेंज डीआईजी, समस्त एसएएफ डीआईजी, समस्त एसपी, समस्त कमांडेंट मौजूद रहे।
