अब नई सरकार में होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति
भोपाल. मध्य प्रदेश में अब नए लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्तियां नई सरकार में होंगी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से नई नियुक्तियों पर रोक लग गई है।
एनके गुप्ता का कार्यकाल 16 अक्टूबर को समाप्त होगा
लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता का कार्यकाल 16 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है लेकिन चयन के लिए अब समिति की बैठक नहीं हो सकती। जब तक नई नियुक्ति नहीं होती तब तक वे पद पर बने रहेंगे। वहीं राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति अब नई सरकार में होगा।
अब नई नियुक्तियां संभव नहीं
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी है इसलिए नई नियुक्तियां नहीं हो सकती है। राज्य सूचना आयोग में रिक्त सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए 9 अक्टूबर को चयन समिति की बैठक बुलाई थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह नहीं हो सकी और फिर चुनावों की घोषणा हो गई।

